Horrific road accident in Tamar: Four vehicles, including a motorcycle and a tempo, collide; one dead, 10 injured; five referred to RIMS.

तमाड़ में भीषण सड़क हादसा: बाइक-टेम्पो समेत चार वाहन भिड़े, एक की मौत, 10 घायल; पांच रिम्स रेफर

Horrific road accident in Tamar: Four vehicles, including a motorcycle and a tempo, collide; one dead, 10 injured; five referred to RIMS.
Horrific road accident in Tamar: Four vehicles, including a motorcycle and a tempo, collide; one dead, 10 injured; five referred to RIMS.

रांची: तमाड़ थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। हादसा रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर घगरसतिया स्थित राजू होटल के समीप हुआ, जहां एक बाइक, एक टेम्पो और दो कारें आपस में टकरा गईं। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, कुछ लोग शादी समारोह से भोज खाकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक बाइक ने पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक टेम्पो की बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद टेम्पो अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही दो कारों से जा टकराया। देखते ही देखते सड़क पर चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल तमाड़ अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है।

तमाड़ थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। प्रारंभिक जांच में टेम्पो के गलत दिशा से आने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now