CBI arrests IAS officer Pankaj Agarwal, linked to Dhanbad (Jharkhand)

धनबाद (झारखंड) से जुड़े IAS पंकज अग्रवाल की CBI गिरफ्तारी: पर परिवार बोला- साजिश रचकर फंसाया गया

Share
Link copied

CBI arrests IAS officer Pankaj Agarwal, linked to Dhanbad (Jharkhand)

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के महुदा बाजार स्थित मारवाड़ी कॉलोनी निवासी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल की हरियाणा में 661 करोड़ रुपये के चर्चित बैंक घोटाले में CBI द्वारा गिरफ्तारी ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है। धनबाद के इस स्थानीय परिवार से जुड़े IAS अधिकारी की गिरफ्तारी की खबर सुनकर परिजन स्तब्ध हैं। परिवार ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए पंकज अग्रवाल को बेगुनाह करार दिया है।

इसे भी पढ़ें
रिम्स में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई: एडमिशन घोटाले की जांच शुरू, प्रबंधन में हड़कंप
इसे भी पढ़ें

रिम्स में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई: एडमिशन घोटाले की जांच शुरू, प्रबंधन में हड़कंप

रांची: राजधानी के प्रतिष्ठित आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में नामांकन (एडमिशन) प्रक्रिया को लेकर चल रही गड़बड़ियों की शिकायतों के बाद, झारखंड सीआईडी…

रांची: कांची नदी किनारे बालू में दफन मिला 17 वर्षीय किशोरी का शव, कुत्ते की हरकत से खुला खौफनाक राज
इसे भी पढ़ें

रांची: कांची नदी किनारे बालू में दफन मिला 17 वर्षीय किशोरी का शव, कुत्ते की हरकत से खुला खौफनाक राज

अभिनव रांची: झारखंड की राजधानी रांची के दशम फॉल थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कांची…

रांची: यूपी की घटना के बाद जागी नगर निगम की नींद, सर्कुलर रोड के कोचिंग संस्थानों में चला सघन जांच अभियान
इसे भी पढ़ें

रांची: यूपी की घटना के बाद जागी नगर निगम की नींद, सर्कुलर रोड के कोचिंग संस्थानों में चला सघन जांच अभियान

रांची नगर निगम की नींद खुली वो भी तब जब up के कोचिंग सेंटर पर 15 बच्चों की मौत हो गयी ...पढ़े…

CBI ने 23 जून 2026 को हरियाणा कैडर के 2000 बैच के IAS पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया। वे उस समय स्कूल शिक्षा और कृषि विभागों के प्रिंसिपल सेक्रेटरी थे। CBI का आरोप है कि हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (HSSPP) और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (HSAMB) के खातों से नियमों का उल्लंघन कर फर्जी लेन-देन के जरिए 60.54 करोड़ रुपये का गबन हुआ।

यह राशि IDFC First Bank (चंडीगढ़ सेक्टर-32 ब्रांच) और AU Small Finance Bank से जुड़े बड़े घोटाले का हिस्सा है, जिसमें कुल 657-661 करोड़ रुपये का अनियमित लेन-देन सामने आया है।

पंकज अग्रवाल धनबाद के मूल निवासी हैं। उनके बड़े भाई नंदकिशोर अग्रवाल ने भावुक होकर कहा, “हम पांच भाई हैं और पंकज सबसे छोटा है। उसने जीवन भर मेहनत और ईमानदारी से प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाई हैं। परिवार को पूरा विश्वास है कि उसे दुश्मनी या साजिश के तहत फंसाया गया है।” परिवार के अन्य सदस्यों का भी कहना है कि पंकज का धनबाद से जुड़ाव हमेशा रहा, हालांकि नौकरी की वजह से वे यहां कम आ पाते थे।

घोटाले का पूरा मामला

हरियाणा सरकार के 8 विभागों और चंडीगढ़ प्रशासन के खातों से सरकारी फंड्स प्राइवेट बैंकों में अनियमित तरीके से ट्रांसफर किए गए।

फर्जी खातों और शेल कंपनियों के जरिए पैसा गबन किया गया।

CBI ने अप्रैल 2026 में हरियाणा सरकार की शिकायत पर जांच शुरू की थी।

पंकज अग्रवाल को पंचकूला कोर्ट ने CBI को 2 दिन की रिमांड दी है।

झारखंड के धनबाद जैसे छोटे शहर से UPSC पास करके IAS बनने वाले पंकज अग्रवाल की सफलता स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा थी। लेकिन अब इस गिरफ्तारी ने पूरे परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ दी है। परिवार ने कहा है कि वे कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और सच्चाई सामने लाएंगे।

फिलहाल जांच अभी जारी है। CBI के पास मजबूत सबूत होने का दावा है, लेकिन अंतिम फैसला अदालत करेगी। लेकिन यह मामला झारखंड-हरियाणा दोनों राज्यों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

सवाल जो लोग सर्च कर रहे है .. FAQ

पंकज अग्रवाल कहाँ के रहने वाले है …

जवाब –झारखंड के धनबाद जिले के

सवाल .. पंकज अग्रवाल किस बैच के आईएएस है..

जवाब … 2000 बैच

सवाल .. उनके पास क्या-क्या डिग्री है

जवाब …स्नातक और MSC

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।