Simdega Police on alert for Muharram; mock drill conducted to tackle troublemakers.

मुहर्रम को लेकर सिमडेगा पुलिस अलर्ट, उपद्रवियों से निपटने के लिए किया गया मॉक ड्रिल

Share
Link copied
Simdega Police on alert for Muharram; mock drill conducted to tackle troublemakers.
Simdega Police on alert for Muharram; mock drill conducted to tackle troublemakers.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सिमडेगा पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। संभावित उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए बुधवार को पुलिस लाइन परिसर में विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे के निर्देश पर आयोजित इस मॉक ड्रिल में पुलिस जवानों ने दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और आपात परिस्थितियों से निपटने के विभिन्न तरीकों का अभ्यास किया। इस दौरान वाटर कैनन के इस्तेमाल, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ने और आवश्यक स्थिति में फायरिंग जैसी कार्रवाई का प्रदर्शन किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह ने पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील परिस्थितियों में संयमित एवं सतर्क रहकर कार्य करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि मुहर्रम जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने तथा हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से यह अभ्यास कराया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है तथा पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी मुहर्रम के अवसर पर आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।