Absconding accused in NDPS case arrested with ₹2.40 lakh in cash.

एनडीपीएस मामले का फरार आरोपी 2.40 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार

Absconding accused in NDPS case arrested with ₹2.40 lakh in cash.
Absconding accused in NDPS case arrested with ₹2.40 lakh in cash.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: जिले के बांसजोर ओपी क्षेत्र में दर्ज एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) मामले में फरार चल रहे आरोपी को सिमडेगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 2 लाख 40 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि 14 अप्रैल को बांसजोर ओपी क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से लगभग 28 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। जांच के दौरान इस मामले में गांजा सप्लायर आशीष साहू की संलिप्तता सामने आई थी। घटना के बाद से आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार फरार चल रहा था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि आशीष साहू सिमडेगा की ओर आ रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद तकनीकी शाखा की मदद से बांसजोर ओपी और जलडेगा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए जलडेगा थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपी स्कॉर्पियो वाहन से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2.40 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now