Cybercriminals run rampant in Jharkhand.

जमशेदपुर पुलिस ने चार साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार तो रांची में ‘सेना के अफसर’ बनकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड

Share
Link copied

Cybercriminals run rampant in Jharkhand.

नीरज तिवारी / अभिनव सिंह

जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने साइबर अपराध के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर-4 स्थित एक किराए के मकान से पिछले दो वर्षों से संगठित तरीके से देश भर के लोगों को अपना शिकार बना रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी: पुलिस ने संजय कुमार सिंह, राहुल कुमार रवानी, सुनील कुमार झा और राहुल कुमार ठाकुर को धर दबोचा। ये सभी जामताड़ा, देवघर और सरायकेला-खरसावां जिले के रहने वाले हैं।

कैसे पकड़े गए: उड़ीसा निवासी भगवती मोहंती द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने एनसीआरपी (NCRP) प्रतिबिंब पोर्टल और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से इनकी सटीक लोकेशन ट्रेस की और छापेमारी कर इन्हें गिरफ्तार किया।

सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि आरोपियों के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

वहीं रांची में फ्लैट किराये पर देने का विज्ञापन देना पड़ा महंगा, डॉक्टर से 2.99 लाख रुपये की साइबर ठगी

रांची में साइबर अपराधियों ने एक डॉक्टर को अपना निशाना बनाया है। डॉक्टर हुमायूं अहमद ने अपना फ्लैट किराये पर देने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन दिया था, जिसके बाद ठगों ने उन्हें झांसे में लेकर लाखों रुपये उड़ा लिए।

ठगी का तरीका: आशीष कुमार पहाड़ी’ नाम के व्यक्ति ने खुद को सेना का अधिकारी बताकर डॉक्टर का विश्वास जीता। उसने अपने नाम का आधार, पैन और सेना का फर्जी पहचान पत्र डॉक्टर के वाट्सएप पर भेजा।

कैसे खाली हुआ खाता: आरोपी ने किराये के अग्रिम भुगतान के नाम पर डॉक्टर और उनकी पत्नी का [Aadhaar Redacted] मांगा। इसके बाद एक फर्जी बैंक एप्लिकेशन डाउनलोड करवाकर उनके खाते से 2.99 लाख रुपये निकाल लिए।

अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए 9232766139, 8769677293, 8375075847 और 7357940260 फोन नंबरों का इस्तेमाल किया था। ठगी के बाद अपराधी माफी मांगने का नाटक भी करते रहे।

Also Read :

इसे भी पढ़ें
JCECB नामांकन से पहले स्थानीय प्रमाणपत्र जारी करने की मांग, युवा आजसू ने अरगोड़ा सीओ को सौंपा ज्ञापन
इसे भी पढ़ें

JCECB नामांकन से पहले स्थानीय प्रमाणपत्र जारी करने की मांग, युवा आजसू ने अरगोड़ा सीओ को सौंपा ज्ञापन

रांची: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (JCECB) की नामांकन प्रक्रिया के बीच युवा आजसू ने छात्रों को स्थानीय प्रमाणपत्र अविलंब जारी…

लोहरदगा: राशन वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, उपायुक्त ने 30 जून तक काम पूरा करने का दिया अल्टीमेटम
इसे भी पढ़ें

लोहरदगा: राशन वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, उपायुक्त ने 30 जून तक काम पूरा करने का दिया अल्टीमेटम

आनंद सोनी / लोहरदगा लोहरदगा: जिला समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सोमवार को उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की…

पलामू में मौत के पीछे अधंविश्वास ! ओझा की दी हुई ‘राख’ बनी काल, 10 दिनों में एक ही घर की 5 अर्थियां उठीं
इसे भी पढ़ें

पलामू में मौत के पीछे अधंविश्वास ! ओझा की दी हुई ‘राख’ बनी काल, 10 दिनों में एक ही घर की 5 अर्थियां उठीं

अंधविश्वास के खेल में एक ही परिवार के 5 लोगों ने गंवाई जान। ओझा की 'राख' बनी मौत की वजह? स्वास्थ्य विभाग…

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।