Rohit Oraon, son of former minister Rameshwar Oraon, appears before the ED; he will be questioned regarding transactions linked to liquor tenders.

ED के सामने पेश हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव, शराब टेंडर से जुड़े लेन-देन पर होगी पूछताछ

Share
Link copied

रांची: शराब टेंडर विवाद में घिरे पूर्व वित्त मंत्री के बेटे रोहित उरांव, अब  ED दफ्तर में पूछताछ शुरू राज्य की ACB इस मामले की जांच अलग से कर रही है..

Rohit Oraon, son of former minister Rameshwar Oraon, appears before the ED; he will be questioned regarding transactions linked to liquor tenders.
Rohit Oraon, son of former minister Rameshwar Oraon, appears before the ED; he will be questioned regarding transactions linked to liquor tenders.

रांची: झारखंड के चर्चित शराब टेंडर मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रांची कार्यालय पहुंचे। एजेंसी ने उन्हें दूसरा समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया था। सुबह करीब 11 बजे रोहित उरांव ED कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें
झारखंड में परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज लामबंद, मंत्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के राजू से मिला
इसे भी पढ़ें

झारखंड में परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज लामबंद, मंत्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के राजू से मिला

रांची: झारखंड में प्रस्तावित लोकसभा और विधानसभा परिसीमन की आहट के साथ ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।…

कोयलांचल में अवैध खनन पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: अमित शाह ने CISF को दिए पुलिस वाला अधिकार, धनबाद में लागू होगा ‘जीरो कोल लीकेज’ प्लान
इसे भी पढ़ें

कोयलांचल में अवैध खनन पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: अमित शाह ने CISF को दिए पुलिस वाला अधिकार, धनबाद में लागू होगा ‘जीरो कोल लीकेज’ प्लान

नई दिल्ली/धनबाद: धनबाद की कोयला खदानों से होकर अवैध कोयले की तस्करी करने वाले गिरोहों के दिन अब लदने वाले हैं। केंद्रीय…

पुलिस और प्रिंस खान गैंग के सदस्य के बीच मुठभेड़, शिवराज राम घायल; दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद
इसे भी पढ़ें

पुलिस और प्रिंस खान गैंग के सदस्य के बीच मुठभेड़, शिवराज राम घायल; दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

रामगढ़: भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित रीवर साइड केंद्रीय विद्यालय के पास सोमवार सुबह पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य…

जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, यह पूरा मामला शराब के टेंडर और उसमें हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है। ईडी की अब तक की जांच में यह संकेत मिले हैं कि रोहित उरांव और राज्य के चर्चित पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश के बीच बड़े पैमाने पर रुपयों का लेनदेन हुआ था। एजेंसी के पास इस लेनदेन के बैंक ट्रांजेक्शन से जुड़े पुख्ता सबूत मौजूद हैं।

कुछ समय पूर्व ईडी ने शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में रोहित उरांव से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस दौरान एजेंसी ने भारी मात्रा में डिजिटल साक्ष्य और दस्तावेज जब्त किए थे। इन्हीं दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच और विश्लेषण के बाद ईडी को प्रेम प्रकाश के साथ रोहित उरांव के वित्तीय संबंधों की कड़ियाँ मिलीं।

रोहित उरांव से होने वाली इस पूछताछ को काफी अहम माना जा रहा है। जांच अधिकारी यह जानने की कोशिश में हैं कि प्रेम प्रकाश और रोहित उरांव के बीच पैसों का यह लेनदेन किस आधार पर हुआ था? शराब के टेंडर में किस तरह की धांधली की गई और इसके पीछे की असली साजिश क्या थी?, लेनदेन का अंतिम लाभार्थी कौन था?

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।