Major success for Ranchi Police: All three children missing from Dhurwa safely recovered from Puri.

रांची पुलिस को बड़ी सफलता: धुर्वा से लापता तीनों बच्चे पुरी से सकुशल बरामद

Major success for Ranchi Police: All three children missing from Dhurwa safely recovered from Puri.
Major success for Ranchi Police: All three children missing from Dhurwa safely recovered from Puri.

रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता तीनों बच्चों को रांची पुलिस ने ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया है। इससे पहले 14 जून को अर्जुन नामक बच्चे को पुरी से सुरक्षित बरामद किया गया था। अब पुलिस ने लगातार चलाए गए अनुसंधान और प्रयास के तहत अन्य दो बच्चों – करण शर्मा और शिवा नायक – को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि तीनों बच्चे अपनी इच्छा से समुद्र देखने और घूमने के उद्देश्य से घर से निकले थे। जांच के दौरान अपहरण से संबंधित कोई भी तथ्य सामने नहीं आया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार अनुसंधान जारी रखा और इसी क्रम में पुरी से शेष दोनों बच्चों को भी सुरक्षित बरामद कर लिया। तीनों बच्चों के सकुशल मिलने के बाद उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है। रांची पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now