Ranchi Traffic Police's special drive: 4,103 challans issued in a single day; most actions taken against riders without helmets.

रांची में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान: एक दिन में 4,103 चालान, बिना हेलमेट पर सबसे ज्यादा कार्रवाई

Share
Link copied
Ranchi Traffic Police's special drive: 4,103 challans issued in a single day; most actions taken against riders without helmets.
Ranchi Traffic Police’s special drive: 4,103 challans issued in a single day; most actions taken against riders without helmets.

रांची: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार (7 जुलाई) को रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान चारपहिया, दोपहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की गई। इस अभियान में कुल 4,103 चालान काटे गए। सबसे अधिक 1,945 चालान नो-पार्किंग/सड़क पर वाहन खड़ा करने तथा 1,776 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ किए गए। इसके अलावा रेड लाइट जंप करने पर 109, नो एंट्री उल्लंघन पर 58, ओवरस्पीड पर 43, अतिरिक्त सवारी बैठाने पर 33, बिना यूनिफॉर्म 24, पिलियन राइड नियम उल्लंघन पर 20, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 18 और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने पर 16 चालान काटे गए।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 1 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक पूरे सप्ताह में यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में कुल 29,301 चालान जारी किए गए हैं।

रांची ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन चलाएं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि किसी भी वाहन पर दूसरे वाहन का नंबर लगाकर चलाने पर वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।