Mini gun factory busted in Ramgarh, couple arrested; weapon-manufacturing machines and semi-finished pistols seized.

रामगढ़ में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दंपती गिरफ्तार; हथियार बनाने की मशीनें और अर्द्धनिर्मित पिस्टल बरामद

Share
Link copied
Mini gun factory busted in Ramgarh, couple arrested; weapon-manufacturing machines and semi-finished pistols seized.
Mini gun factory busted in Ramgarh, couple arrested; weapon-manufacturing machines and semi-finished pistols seized.

रामगढ़: रामगढ़ पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में संचालित एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने हथियार बनाने की मशीनें, अर्द्धनिर्मित आग्नेयास्त्र, विभिन्न कल-पुर्जे और एक स्कूटी बरामद की है। मामले में एक दंपती को गिरफ्तार किया गया है।

रामगढ़ पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने बुधवार को भुरकुंडा ओपी में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने ए.के. कोलियरी दत्तो निवासी दिनेश विश्वकर्मा के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर में अवैध रूप से संचालित मिनी हथियार निर्माण फैक्ट्री का खुलासा हुआ।

RKDF
Adv

पुलिस ने मौके से हथियार निर्माण में प्रयुक्त मशीनें, अर्द्धनिर्मित हथियार, विभिन्न उपकरण और कल-पुर्जे बरामद किए। इस दौरान फैक्ट्री के संचालन में शामिल दिनेश विश्वकर्मा (45) और उसकी पत्नी नूतन देवी (38) को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पिछले कुछ समय से अवैध हथियार बनाकर अपराधियों को उनकी आपूर्ति कर रहे थे। इस संबंध में पतरातु (भुरकुंडा ओपी) थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या 165/26 दर्ज कर लिया गया है।

एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी, हथियारों की सप्लाई चेन तथा बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।