गोड्डा में बड़ी कार्रवाई: वारदात की फिराक में घूम रहे युवक के पास से देसी पिस्तौल बरामद, एक गिरफ्तार

Share
Link copied
Major action in Godda: Country-made pistol seized from a youth plotting a crime; one arrested.
Major action in Godda: Country-made pistol seized from a youth plotting a crime; one arrested.

गोड्डा: गोड्डा पुलिस ने मेहरमा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक को 9 जुलाई 2026 की दोपहर सूचना मिली थी कि मेहरमा थाना क्षेत्र के पहाड़खंड बगीचा में दो युवक कट्टा और गोली के साथ घूम रहे हैं तथा किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

RKDF
Adv

जब पुलिस टीम पहाड़खंड बगीचा पहुंची तो दोनों युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे। पुलिस बल ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। तलाशी के दौरान गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल कुमार यादव (18 वर्ष), पिता बिनोद यादव, निवासी पशाहीचक, थाना पीरपैंती, जिला भागलपुर (बिहार) के रूप में हुई है। इस मामले में मेहरमा थाना कांड संख्या 114/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें 

इसे भी पढ़ें
गोड्डा में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 5 गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त टोटो और 4 मोबाइल जब्त
इसे भी पढ़ें

गोड्डा में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 5 गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त टोटो और 4 मोबाइल जब्त

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए…

Vision 2050: क्या झारखंड अपनी नियति बदलने की दहलीज पर खड़ा है?
इसे भी पढ़ें

Vision 2050: क्या झारखंड अपनी नियति बदलने की दहलीज पर खड़ा है?

नवीन कुमार रांची: प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध झारखंड के लिए Vision 2050 केवल एक दीर्घकालिक विकास दस्तावेज नहीं, बल्कि राज्य की भविष्य…

सिठियो रिंग रोड पर 407 ट्रक में लगी भीषण आग, फ्रिज से लदा वाहन धू-धूकर जला
इसे भी पढ़ें

सिठियो रिंग रोड पर 407 ट्रक में लगी भीषण आग, फ्रिज से लदा वाहन धू-धूकर जला

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड के सिठियो पुल के पास शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,…

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।