Jamshedpur: Vicky Singh, prime accused in the Rahul Bachcha murder case, arrested.

जमशेदपुर: राहुल बच्चा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी विक्की सिंह गिरफ्तार

Jamshedpur: Vicky Singh, prime accused in the Rahul Bachcha murder case, arrested.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नीरज तिवारी 

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के चर्चित राहुल बच्चा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। मामले के मुख्य अभियुक्त विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव उर्फ बल्लू (24) को पुलिस ने बिरसानगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

8 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित मजार के पास राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा की डंडे, पत्थर और लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। मृतक के भाई के बयान पर मानगो थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

RKDF
Adv

झारखंड की मइयां सम्मान योजना में बड़ा बदलाव: अब हर महीने मनेगा ‘मंईयां सम्मान दिवस’, एक क्लिक में खाते में आएगी राशि

एसआईटी (SIT) की सक्रियता और गिरफ्तारी

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए थे। सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर जाल बिछाया और 12 जुलाई को आरोपी विक्की सिंह को बिरसानगर से दबोच लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।

पूछताछ में कबूली हत्या की बात

पुलिस पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी विक्की सिंह ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, विक्की सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में चोरी, 2023 में सरकारी कार्य में बाधा डालने और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। साथ ही, वर्ष 2025 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत भी उस पर मामला दर्ज है।

गुमला: 3 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद पंचायत ने दबाया मामला, 1 लाख जुर्माना लगाया 20 हजार की मांस-दारू की पार्टी की

अब तक की कार्रवाई

इस हत्याकांड में पुलिस अब तक मुख्य आरोपी विक्की सिंह के अलावा साहेब सिंह उर्फ सब्बे, सौरभ दत्ता उर्फ बंगाली, अफताब अली बाबा और अमरजीत प्रसाद उर्फ पाण्डेय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने में एक बड़ा पड़ाव मान रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now