Ranchi traffic police conduct special drive; 3,705 vehicles fined in a single day.

रांची में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, एक दिन में 3,705 वाहनों का चालान

Ranchi traffic police conduct special drive; 3,705 vehicles fined in a single day.
Ranchi traffic police conduct special drive; 3,705 vehicles fined in a single day.

रांची: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 3,705 चालान काटे गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्रैफिक पुलिस ने चारपहिया, दोपहिया, ऑटो एवं टोटो वाहनों की सघन जांच की। सबसे अधिक कार्रवाई नो पार्किंग/सड़क पर वाहन खड़ा करने के 2,175 मामलों में हुई। इसके अलावा बिना हेलमेट 1,062, रेड लाइट जंप 129, नो एंट्री 71, अतिरिक्त सवारी 53, बिना ड्राइविंग लाइसेंस 31, गलत दिशा में वाहन चलाने के 26 सहित अन्य मामलों में भी चालान किए गए। मिली जानकारी के अनुसार 1 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक रांची ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 60,537 चालान जारी किए हैं।

RKDF
Adv

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का पालन करें और अपने वाहनों पर किसी अन्य वाहन का नंबर लगाकर संचालन न करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसा करते पकड़े जाने पर वाहन जब्त कर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now