JPSC-JSSC Dispute: Students announce a foot march on July 29 and a siege of the Legislative Assembly on August 6.

जेपीएससी-जेएसएससी विवाद: छात्रों ने 29 जुलाई को पदयात्रा और 6 अगस्त को विधानसभा घेराव का किया ऐलान

Share
Link copied
JPSC-JSSC Dispute: Students announce a foot march on July 29 and a siege of the Legislative Assembly on August 6.
JPSC-JSSC Dispute: Students announce a foot march on July 29 and a siege of the Legislative Assembly on August 6.

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) से जुड़े परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में चल रहे दिवा-रात्रि सत्याग्रह धरना के तीसरे दिन आंदोलनकारियों ने आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की।

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने प्रेस वार्ता में बताया कि 29 जुलाई को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी। वहीं, झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन 6 अगस्त को विधानसभा घेराव किया जाएगा।

RKDF
Adv

आंदोलनकारियों ने सरकार से जेपीएससी और जेएसएससी से संबंधित विवादित परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने और उन्हें रद्द करने की मांग दोहराई। उनका कहना है कि मामले में अब तक 10 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है और जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता और सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। प्रेस वार्ता में विशाल कुमार गौरव, शिल्पी कुमारी, राकेश कुमार, सविता कुमारी, सूर्य प्रकाश कुमार, राजकुमार कश्यप, ममता कुमारी सहित कई छात्र और अभिभावक उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।