There should be a CBI probe into all competitive examinations held during the Hemant government's tenure: Pratul Shahdeo.

हेमंत सरकार के कार्यकाल की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की सीबीआई जांच हो : प्रतुल शाहदेव

There should be a CBI probe into all competitive examinations held during the Hemant government's tenure: Pratul Shahdeo.
There should be a CBI probe into all competitive examinations held during the Hemant government’s tenure: Pratul Shahdeo.

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड सरकार पर प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के साढ़े छह वर्षों के कार्यकाल में आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने और आयोग के सभी सदस्यों को बर्खास्त कर पारदर्शी तरीके से नई नियुक्तियां करने की मांग की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं और पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते के खिलाफ पर्याप्त तथ्य सामने आने के बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि केवल निचले स्तर के कर्मचारियों की गिरफ्तारी से मामले की सच्चाई सामने नहीं आएगी। आयोग के शीर्ष अधिकारियों से रिमांड पर पूछताछ आवश्यक है।

RKDF
advertisement

भाजपा नेता ने दावा किया कि जेपीएससी परीक्षा संचालन में निजी एजेंसियों की भूमिका संविधान और झारखंड लोक सेवा आयोग (प्रक्रिया) नियमावली, 2002 की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, मूल्यांकन, मेरिट सूची तैयार करना और अंतिम चयन आयोग का संवैधानिक दायित्व है, जिसे किसी निजी एजेंसी को नहीं सौंपा जा सकता।

Kashmir vastaralay
Advertisment

प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में जेपीएससी के कथित घोटाले पर कांग्रेस की चुप्पी उसका दोहरा राजनीतिक चरित्र उजागर करती है। उन्होंने सवाल किया कि युवाओं के मुद्दों पर मुखर रहने वाली कांग्रेस झारखंड के अभ्यर्थियों के मामले में मौन क्यों है। प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अजय राय भी उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now