Congress hits back at BJP over the JPSC issue, says BJP wants to reap political benefits from the students' agitation.

जेपीएससी मामले पर कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार, कहा- छात्रों के आंदोलन का राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है भाजपा

Congress hits back at BJP over the JPSC issue, says BJP wants to reap political benefits from the students' agitation.
Congress hits back at BJP over the JPSC issue, says BJP wants to reap political benefits from the students’ agitation.

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने जेपीएससी परीक्षा विवाद को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने आरोप लगाया कि दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई का समर्थन करने वाली भाजपा अब झारखंड में छात्रों के बीच जाकर उन्हें भड़काने और आंदोलन को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

सोनाल शांति ने कहा कि भाजपा को झारखंड सरकार और कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले अपने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल में हुए द्वितीय जेपीएससी घोटाले पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय भ्रष्ट अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति कर जेपीएससी में भ्रष्टाचार की शुरुआत हुई थी। उनका दावा है कि उस मामले के आरोपी सीबीआई जांच के बावजूद अब तक खुलेआम घूम रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा छात्रों के आंदोलन का राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों के जरिए राज्य सरकार की जांच को प्रभावित कर अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है।

RKDF
advertisement

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जेपीएससी मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। छापेमारी, गिरफ्तारियों और कथित साजिशों के खुलासे से यह स्पष्ट है कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। सोनाल शांति ने कहा कि कांग्रेस और राज्य सरकार आंदोलनरत छात्रों के साथ खड़ी है और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जांच एजेंसियां पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने में सक्षम हैं तथा भाजपा को छात्रों के आंदोलन का राजनीतिक मंच नहीं बनाने दिया जाएगा।

Kashmir
advertisement
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now