Hit-and-run case solved within 24 hours; truck driver arrested based on CCTV footage and technical evidence.

24 घंटे में हिट एंड रन केस का खुलासा, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ट्रक चालक गिरफ्तार

Share
Link copied
Hit-and-run case solved within 24 hours; truck driver arrested based on CCTV footage and technical evidence.
Hit-and-run case solved within 24 hours; truck driver arrested based on CCTV footage and technical evidence.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: सिमडेगा जिले के टीटांगर थाना पुलिस ने हिट एंड रन मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए फरार ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। नए आपराधिक कानून के तहत दर्ज कांड संख्या 35/2026 में पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

Deoghar
Advertisement

मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि 3 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी कि टीटांगर थाना क्षेत्र के कसंडेगा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

RKDF
advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण शुरू किया। जांच के दौरान दुर्घटना में शामिल ट्रक (CG10AR9242) की पहचान हुई, जिसे करसंडा पुल के पास पीछे की ओर जाते हुए देखा गया था। इसके आधार पर पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने दुर्घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

Kashmir
advertisement

गिरफ्तार चालक की पहचान गंगा सागर यादव (41 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के सुलतानपुर का निवासी है और वर्तमान में ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर में रहता है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमित कुमार, पुअनि सोनू कुमार, सअनि अशोक विश्वकर्मा एवं टीटांगर थाना के सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।