rain-thundershowers-likely-many-districts-including

रांची सहित पूरे झारखंड में आज मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

Share
Link copied
The monsoon is active across Jharkhand today, including Ranchi; alerts issued for rain and thunderstorms in several districts.
The monsoon is active across Jharkhand today, including Ranchi; alerts issued for rain and thunderstorms in several districts.

रांची: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार शुक्रवार को झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है।

Deoghar
Advertisement

IMD ने आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह और देवघर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है। पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा और दुमका के कुछ हिस्सों में भी छिटपुट बारिश के आसार हैं।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

रांची के लिए विशेष रूप से सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। भारी वर्षा का भी अलर्ट है।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। रांची में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम 22-23 डिग्री के आसपास रह सकता है। बादलों और बारिश के कारण रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और नेतरहाट जैसे क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना और उमस से राहत देने वाला रहेगा। धनबाद, बोकारो और देवघर में हल्की उमस महसूस हो सकती है।

Kashmir
advertisement

IMD के अनुसार 10 अगस्त तक राज्य में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय बनी रहेंगी। रुक-रुक कर बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना बनी रहेगी। दक्षिणी और मध्य झारखंड में वर्षा गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक रह सकती हैं. पिछले 24 घंटों में सिमडेगा, खूंटी, हजारीबाग और रांची समेत कई जगहों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई थी, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।