मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट


रांची: झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रतिनिधिमंडल में संयोजक बैंक बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक गुरू प्रसाद गोंड, सहायक महाप्रबंधक क्षितिज, रौशन चौधरी एवं प्रशांत कुमार शामिल थे।


इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 96वीं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (जून 2026) की बैठक की स्मारिका पुस्तिका भेंट की। मुलाकात के दौरान बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। यह शिष्टाचार भेंट राज्य में बैंकिंग सेवाओं एवं वित्तीय समावेशन को लेकर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।






















