Skies will remain cloudy across Jharkhand, including Ranchi, today; a 'yellow alert' for heavy rain and lightning has been issued for several districts.

रांची समेत पूरे झारखंड में आज बादल छाए रहेंगे, कई जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का येलो अलर्ट

Skies will remain cloudy across Jharkhand, including Ranchi, today; a 'yellow alert' for heavy rain and lightning has been issued for several districts.
Skies will remain cloudy across Jharkhand, including Ranchi, today; a ‘yellow alert’ for heavy rain and lightning has been issued for several districts.

रांची: स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज 15 अगस्त को रांची समेत राज्य के अधिकांश इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में एक-दो बार कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ देर धूप निकलने के भी आसार हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RKDF
advertisement

मौसम विभाग के अनुसार आज गढ़वा, पलामू, चतरा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी है। इन आठ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में मध्यम से भारी बारिश की भी आशंका जताई गई है।

झारखंड के कई अन्य जिलों (रांची समेत करीब 20 जिलों) में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से जुड़े सिस्टम के प्रभाव से बारिश का दौर जारी है, हालांकि मानसूनी बादल और हवाएं धीरे-धीरे कमजोर होने का अनुमान है।

Kashmir
advertisement

मौसम विभाग के अनुसार 16 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भारी बारिश की संभावना। वहीं 17-18 अगस्त को कुछ दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में भारी बारिश जारी रह सकती है। इसके बाद मौसम में सुधार आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने सलाह दी है कि स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण और अन्य कार्यक्रमों के दौरान बारिश और वज्रपात का ख्याल रखें। खुले इलाकों में न निकलें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों को खेतों में जलभराव से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है।

रांची समेत पूरे झारखंड में आज बादल छाए रहेंगे, कई जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का येलो अलर्ट

रांची समेत पूरे झारखंड में आज बादल छाए रहेंगे, कई जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का येलो अलर्ट

रांची समेत पूरे झारखंड में आज बादल छाए रहेंगे, कई जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का येलो अलर्ट

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now