Bokaro crime story 2 death

बोकारो में मां-बेटे की संदिग्ध मौत, घर में मिले दोनों के शव; रांची से पहुंची फोरेंसिक टीम

बोकारो: बोकारो के रिहायशी को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित प्लॉट संख्या-67 में मां और बेटे के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची से फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, यह प्लॉट सेवानिवृत्त बीएसएल कर्मी स्व. एनके सिन्हा का बताया जा रहा है। फिलहाल यहां उनकी 60 वर्षीय पुत्री अनिता देवी अपने 30 वर्षीय बेटे नितेश के साथ रह रही थीं। पुलिस के मुताबिक, महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला है, जबकि बेटे का शव करीब एक-दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

Bokaro crime story 2 death

बताया जा रहा है कि प्लॉट में पिछले करीब पांच-छह वर्षों से बिजली कनेक्शन नहीं था। सोसायटी का बिजली बिल बकाया रहने के कारण बिजली काट दी गई थी। इसके अलावा प्लॉट को लेकर घरेलू विवाद की भी बात सामने आ रही है। देखरेख के अभाव में परिसर के चारों ओर झाड़ियां उग गई हैं।

घटना की सूचना मिलने पर सिटी डीएसपी राजीव रंजन और बीएस सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद जांच शुरू की। इसके बाद रांची से पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया।

Kashmir vastaralay
Advertisment

पुलिस फिलहाल दोनों की मौत के कारणों की जांच कर रही है। सिटी डीएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मां-बेटे की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

RKDF
advertisement
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now