Sensation after youth's body found near Bada Talab

रांची : बड़ा तालाब के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Share
Link copied

रांची: राजधानी रांची में बुधवार सुबह  बड़ा तालाब के सामने स्थित चीनी मिट्टी कारखाना के खाली पड़े वीरान परिसर में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद आसपास के लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Baba new 1
Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली एएसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान के साथ-साथ मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल और आसपास के इलाके में भी जांच की जा रही है।

RKDF
advertisement

स्थानीय लोगों के अनुसार, शव मिलने वाली जगह पर अक्सर नशा करने वाले लोगों का जमावड़ा रहता है। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। हालांकि युवक की मौत हत्या, हादसे या किसी अन्य कारण से हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

कोतवाली पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।

Kashmir vastaralay
Advertisment

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।