Ranchi Municipal Corporation sanitation workers will lay siege to the Labour Commissioner's office on September 25.

25 सितंबर को श्रमायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे रांची नगर निगम के सफाई मजदूर

Ranchi Municipal Corporation sanitation workers will lay siege to the Labour Commissioner's office on September 25.
Ranchi Municipal Corporation sanitation workers will lay siege to the Labour Commissioner’s office on September 25.

रांची: रांची नगर निगम के सफाई मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड नगर निकाय मजदूर यूनियन ने 25 सितंबर 2026 को श्रमायुक्त, रांची के कार्यालय का घेराव और प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। यह फैसला बुधवार को धुर्वा सेक्टर-2 स्थित हटिया मजदूर यूनियन के कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kashmir
advertisement

यूनियन का कहना है कि उपश्रमायुक्त, रांची की मौजूदगी में नगर निगम के पदाधिकारियों और यूनियन के बीच सफाई मजदूरों की मांगों को लेकर लिखित समझौता हुआ था, लेकिन अब तक अधिकांश मांगों को लागू नहीं किया गया है।

मजदूरों की प्रमुख मांगों में 18 हजार रुपये न्यूनतम मासिक वेतन, राष्ट्रीय उत्सव अवकाश, वार्षिक अर्जित अवकाश और मातृत्व अवकाश लागू करना, दशहरा से पहले बोनस का भुगतान, 10 वर्षों से कार्यरत मजदूरों का स्थायीकरण तथा ए टू जेड कंपनी के वर्ष 2013 के बकाया मजदूरी का भुगतान शामिल है।

RKDF
advertisement

यूनियन ने कहा कि समझौते को लागू नहीं किए जाने से सफाई मजदूरों में आक्रोश है। 18 सितंबर को श्रमायुक्त के साथ प्रस्तावित वार्ता में यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 25 सितंबर को जोरदार घेराव और प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष भवन सिंह ने की, जबकि संचालन प्रफुल्ल लिंडा ने किया। बैठक में महासचिव प्रकाश टोप्पो, अमल आजाद, सुखनाथ लोहरा समेत रांची नगर निगम के सैकड़ों सफाई मजदूर मौजूद रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now