झारखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, रांची समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल
रांची। झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार, 10 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है। राजधानी रांची में मध्यम बारिश के साथ भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इस दौरान वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रांची में आज अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश का दौर जारी रह सकता है। रांची में 9 सितंबर की सुबह तक पिछले 24 घंटे में 17 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

इन जिलों में भी बारिश का असर
10 सितंबर को रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो और धनबाद समेत आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा सहित पश्चिमी झारखंड के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के राज्य स्तरीय चेतावनी बुलेटिन में 10 और 11 सितंबर को झारखंड के लिए भारी बारिश तथा गरज-चमक/वज्रपात की चेतावनी दर्ज की गई है। 12 और 13 सितंबर को भी कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी।
13 सितंबर तक बना रहेगा बारिश का असर
रांची के लिए जारी पूर्वानुमान में 11 और 12 सितंबर को भी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 13 सितंबर को भी बादल छाए रहने और बारिश या गरज-चमक की संभावना जताई गई है। इसके बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है।

















