Attempt to dispose of girlfriend's body using a motorcycle after murdering her.

प्रेमिका की हत्या कर शव बाइक से ठिकाने ले जा रहा था युवक, पुलिस ने पकड़ा

पुरुलिया। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में प्रेम संबंध से जुड़ी एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाघमुंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसके शव को पॉलीथीन में लपेटकर बाइक से ठिकाने ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हुरुमदा गांव निवासी अमित कुमार महतो के रूप में हुई है। मृतका की पहचान बुरदा निवासी प्रितिका महतो के रूप में हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाइक पर खून के निशान देख पुलिस को हुआ संदेह

पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 12:25 बजे बाघमुंडी के PPSP कार्यालय के सामने पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उनकी नजर एक बाइक सवार युवक पर पड़ी। बाइक पर एक बड़ा पॉलीथीन बैग रखा हुआ था और बाइक पर खून के निशान दिखाई दे रहे थे। पॉलीथीन से भी खून रिसता देखकर पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ।

पुलिस ने बाइक रुकवाकर युवक को हिरासत में लिया और पॉलीथीन बैग के बारे में पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि बैग के अंदर उसकी प्रेमिका का शव है और वह उसे ठिकाने लगाने के लिए ले जा रहा था।

RKDF
advertisement

कई वर्षों से था प्रेम संबंध

प्रारंभिक पुलिस जांच के मुताबिक अमित और प्रितिका के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों एक ही कोचिंग संस्थान में पढ़ते थे। अमित पढ़ाई और नौकरी की तैयारी के लिए तमना थाना क्षेत्र में एक मेस में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, अमित को प्रितिका के किसी अन्य युवक से संबंध होने का संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा था और उनके रिश्ते में तनाव पैदा हो गया था।

मेस में मिलने पहुंची थी युवती

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, शनिवार को प्रितिका अमित से मिलने उसके मेस पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और अमित ने कथित तौर पर गला घोंटकर प्रितिका की हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने कथित तौर पर शव को पॉलीथीन में लपेटा और बाइक पर रखकर उसे ठिकाने लगाने के लिए निकल गया। हालांकि, बाघमुंडी में पुलिस की नजर उस पर पड़ गई और खून के निशान देखकर उसे पकड़ लिया गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को पुरुलिया जिला अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने पूछताछ के लिए 10 दिनों की हिरासत की मांग की है।

जिला पुलिस अधीक्षक कुमार सनी राज के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस हत्या के वास्तविक कारण, घटनाक्रम और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now