Horrific collision between two trailers in Koderma Valley

कोडरमा घाटी में दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, चालक की मौके पर मौत; दूसरा चालक केबिन में फंसा

अश्वनी पाठक 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोडरमा। रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित कोडरमा घाटी में रविवार की देर रात दो ट्रेलरों की जोरदार टक्कर में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मेघातरी काली मंदिर के पास रात करीब 12 बजे हुआ। दुर्घटना के बाद दूसरे ट्रेलर का चालक क्षतिग्रस्त केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे पुलिस और राहत दल ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

ढलान पर ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों ट्रेलर रांची की ओर से बिहार की तरफ जा रहे थे। मेघातरी के पास घाटी के ढलान पर पीछे चल रहे ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेलर आगे चल रहे वाहन से जा भिड़का।

टक्कर इतनी भीषण थी कि आगे चल रहे ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें फंसे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में चालक का शरीर गंभीर रूप से क्षत-विक्षत हो गया।

RKDF
advertisement

पुलिस और राहत दल ने चलाया बचाव अभियान

दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और दुकानदार मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद कोडरमा घाटी हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सागर कुमार गिरी भी अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।

काफी प्रयास के बाद दूसरे ट्रेलर के क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतक के शव और घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया। घायल चालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दोनों चालकों की पहचान नहीं

फिलहाल हादसे में मृत चालक और घायल चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now