जमशेदपुर : बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर पर ऑटो चालकों और कार सवार में मारपीट, कई घायल
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर के पास ऑटो चालकों और कार सवार के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अश्वनी पाठक
जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर के पास सोमवार को ऑटो चालकों और कार सवार के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। घटना में तीन से चार लोगों के घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि सड़क पर दो ऑटो के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

कार सवार का आरोप
कार सवार का आरोप है कि दो ऑटो के बीच टक्कर के कारण एक ऑटो पलट गया। इसी दौरान दूसरा ऑटो उसकी कार पर आ गिरा। इसके बाद ऑटो चालकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
ऑटो चालकों ने बताई अलग कहानी
वहीं, ऑटो चालकों का कहना है कि उनके ऑटो की कार से कोई टक्कर नहीं हुई थी। उनका आरोप है कि ऑटो पलटने के बाद कार सवार ने उनसे विवाद शुरू किया और मारपीट की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मामला बढ़ गया।
घटना में घायल लोगों की सही संख्या और उनकी पहचान की पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान और घटनास्थल पर उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Also Read :

















