Weather ranchi

झारखंड में 16 से 21 सितंबर तक बारिश के आसार, कई जिलों में गर्जन के साथ बरसेंगे बादल

रांची। झारखंड में अगले छह दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 16 से 21 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 19 सितंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

झारखंड में 16 से 21 सितंबर तक बारिश के आसार, कई जिलों में गर्जन के साथ बरसेंगे बादल

20 और 21 सितंबर को भी राज्य के कई स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघ गर्जन होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए बारिश और वज्रपात के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से गर्जन के समय खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की जरूरत है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।