अब साबुन-शैंपू खरीदते वक्त भी देखना होगा ये खास निशान! पैकेट पर साफ लिखा होगा प्रोडक्ट Veg है या Non-Veg
अब भेज के शौकीनों के लिए राहत भरी खबर है क्योंकि कई बार भेज खाने वालों वालो को कॉस्मेटिक समान खरीदने में यह कन्फयूजन रहता है की कहीं प्रोडक्ट में कोई चर्बी वैगेरह तो नही है । अब सरकार ने साफ कर दिया है जिससे साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज खरीदते समय उपभोक्ताओं को यह पहचानने में आसानी होगी कि उत्पाद शाकाहारी मूल का है या गैर-शाकाहारी मूल का। केंद्र सरकार ने Legal Metrology (Packaged Commodities) Rules, 2011 में संशोधन करते हुए इन उत्पादों की पैकेजिंग पर वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन मूल की पहचान के लिए चिन्ह लगाने का प्रावधान किया है।

पैकेट पर कौन-सा निशान मिलेगा?
नए संशोधित प्रावधान के मुताबिक:
– हरा बिंदु — Vegetarian Origin यानी शाकाहारी मूल वाले उत्पाद के लिए।
– लाल या भूरा बिंदु — Non-Vegetarian Origin यानी गैर-शाकाहारी मूल वाले उत्पाद के लिए।
– यह चिन्ह पैकेट के Principal Display Panel के सबसे ऊपर लगाया जाना है।
यह प्रावधान साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट, अन्य कॉस्मेटिक्स और टॉयलेटरीज के लिए है। नियम 21 सितंबर 2026 को राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ लागू हो गया।

क्या यह पहली बार लागू हुआ है?
यहां एक महत्वपूर्ण तथ्य है। साबुन, शैंपू और कॉस्मेटिक्स पर वेज-नॉन-वेज चिन्ह लगाने का प्रावधान पहली बार 2026 में नहीं आया है।
Legal Metrology Rules में यह प्रावधान 2014 के संशोधन के जरिए जोड़ा गया था और बाद के नियमों में भी इसका उल्लेख रहा है। पुराने Rule 6(8) में साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट और अन्य कॉस्मेटिक्स व टॉयलेटरीज के लिए हरा तथा लाल/भूरा बिंदु लगाने का प्रावधान था।
2026 के संशोधन में सरकार ने Rule 6 के sub-rule (4A) में नया clause (d) जोड़ा और इसी विषय से संबंधित पुराने sub-rule (8) को हटा दिया।

उपभोक्ताओं को क्या फायदा होगा?
इस व्यवस्था का उद्देश्य पैकेजिंग देखकर उत्पाद के मूल के बारे में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराना है। इससे ऐसे उपभोक्ताओं को खरीदारी के समय आसानी होगी जो धार्मिक, सांस्कृतिक या व्यक्तिगत कारणों से उत्पाद के शाकाहारी या गैर-शाकाहारी मूल को ध्यान में रखते हैं।
खरीदारी करते समय अब क्या देखें?
साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट या कॉस्मेटिक खरीदते समय पैकेट के मुख्य डिस्प्ले पैनल के ऊपरी हिस्से में लगे चिन्ह को देखा जा सकता है।
हरा बिंदु = शाकाहारी मूल
लाल/भूरा बिंदु = गैर-शाकाहारी मूल
यानी अब सिर्फ खाद्य पदार्थों की तरह रोजमर्रा की व्यक्तिगत देखभाल से जुड़ी चीजों की पैकेजिंग पर भी उत्पाद के मूल की पहचान करना आसान होगा।

कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप, पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे थे तीन आरोपी; मुठभेड़ के बाद एक गिरफ्तार
बिहार के जमुई में नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी का दर्द लोगो को जहन में है इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली…

आरक्षण का आधार सिर्फ जाति नहीं: सुप्रीम कोर्ट के फैसलों में बार-बार आया यह सिद्धांत, फिर आज आरक्षण के बहस में क्यों कम होती है इस बात की चर्चा ?
1963 से 2024 तक सुप्रीम कोर्ट के फैसलों में जाति को पिछड़ेपन का एक आधार माना गया, लेकिन अकेला आधार नहीं; संविधान…

















