asian-games-2026-indian-womens-cricket

एशियाई खेल 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता भारत का पहला गोल्ड, श्रीलंका को 147 रन से हराया

Share
Link copied
asian-games-2026-indian-womens-cricket
asian-games-2026-indian-womens-cricket

निशिन: एशियाई खेल 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने महिला क्रिकेट के स्वर्ण पदक मुकाबले में श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियाड गोल्ड अपने नाम किया।

Advertisment
Advertisment

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 15.4 ओवर में महज 69 रन पर ऑलआउट हो गई।

Advertisment
Advertisment

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। मंधाना ने 45 गेंदों में 79 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। वहीं शेफाली वर्मा ने 29 गेंदों में 48 रन की पारी खेली। मंधाना ने इस पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,000 रन पूरे कर एक और उपलब्धि हासिल की। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 रन बनाए। अंत में ऋचा घोष ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंदों में नाबाद 49 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। भारती फुलमाली ने 7 रन बनाए और भारत का स्कोर 216 रन तक पहुंचा।

Advertisment
Advertisment

217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 6 रन देकर 3 विकेट चटकाए। शेफाली वर्मा ने 2/3, श्री चरणी ने 2/13 और श्रेयंका पाटिल ने 2/9 का प्रदर्शन किया। श्रीलंका की ओर से कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। उनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और पूरी टीम 69 रन पर सिमट गई।

Advertisem
Advertisment

भारत ने इस जीत के साथ एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट का स्वर्ण पदक लगातार दूसरी बार अपने नाम किया। 2023 के हांगझोऊ एशियाई खेलों के फाइनल में भी भारत ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीता था। इस बार भी फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने थीं और भारतीय टीम ने खिताब बरकरार रखा। इस जीत के साथ भारत के खाते में एशियाई खेल 2026 में अब एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य समेत कुल सात पदक हो गए हैं।

Advertisment
Advertisment
ABOUT THE AUTHOR
नवीन कुमार

नवीन कुमार

Editor In Chief

नवीन कुमार को पिछले 30 वर्षों से भी अधिक समय से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव रहा है...इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बड़े पद पर कार्यरत रहे हैं...नक्सल, क्राइम, खेल, राजनीति,बिज्ञान एवं तकनीकी, पर्यावरण के साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर मजबूत पकड़ रही है। खाली समय में उन्हें नई जगहों पर घूमना और फोटोग्राफी करना पसंद है।