rivers-overflowing-due-incessant-rains-jharkhand

झारखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, स्वर्णरेखा-खरकई खतरे के निशान के पार; निचले इलाकों में बढ़ी चिंता

Share
Link copied

जमशेदपुर। झारखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। खासकर कोल्हान क्षेत्र में स्वर्णरेखा और खरकई नदियों के उफान पर आने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जमशेदपुर में खरकई नदी शुक्रवार सुबह आदित्यपुर पुल के पास खतरे के निशान 129.00 मीटर को पार कर 129.12 मीटर तक पहुंच गई। वहीं मानगो पुल के पास स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर 120.40 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 121.50 मीटर से महज 1.10 मीटर नीचे है।

RKDF
advertisement

लगातार बारिश और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से पानी की आवक के कारण चांडिल डैम, गालूडीह बराज और गांजिया बराज में भी पानी का दबाव बढ़ा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जलाशयों और बराजों के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। चांडिल डैम के कई गेट खोले गए हैं, जबकि गालूडीह बराज के सात और खरकई नदी पर बने गांजिया बराज के सभी पांच गेट खोले जाने की जानकारी सामने आई है। डैम और बराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण आने वाले घंटों में नदियों का जलस्तर और बढ़ने की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए सुवर्णरेखा परियोजना के फ्लड कंट्रोल सेल की ओर से पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां समेत पश्चिम बंगाल और ओडिशा के संबंधित आपदा प्रबंधन अधिकारियों को भी सतर्क किया गया है।

Advertisment
Advertisment

कोल्हान के निचले इलाकों पर नजर

नदियों का जलस्तर बढ़ने से जमशेदपुर के बागबेड़ा, जुगसलाई, शास्त्रीनगर, कदमा, सोनारी, मानगो और सिदगोड़ा समेत नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से लोगों को नदी, घाट और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने तथा तेज बहाव वाले पानी को पार नहीं करने की सलाह दी गई है।

Advertisment
Advertisment

झारखंड में बारिश का दौर जारी

मौसम में बदलाव का असर सिर्फ कोल्हान तक सीमित नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण आंतरिक ओडिशा और उससे सटे दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डीप डिप्रेशन कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल चुका है और उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से झारखंड में बारिश का दौर जारी है। 25 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा की चेतावनी दी गई है। 26 और 27 सितंबर को भी राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

Advertisment
Advertisment

अगले कुछ घंटे अहम

लगातार बारिश, ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से पानी की आवक और डैम-बराज से पानी छोड़े जाने के कारण कोल्हान क्षेत्र में अगले कुछ घंटे महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो स्वर्णरेखा और खरकई समेत अन्य नदियों का जलस्तर और बढ़ सकता है। ऐसे में झारखंड के नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रशासन और फ्लड कंट्रोल सेल की ओर से नदियों के जलस्तर तथा जल प्रवाह पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।