गोलमुरी बाजार में ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने चोरी, बैंक डकैती के अगले दिन फिर वारदात

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने लगातार दूसरे दिन बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार को गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में बड़ी डकैती के बाद शुक्रवार को चंद कदम की दूरी पर गोलमुरी बाजार की आरती ज्वेलरी में चोरी हो गई। अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि आरती ज्वेलरी में मुख्य रूप से सोने-चांदी के आभूषणों की रिपेयरिंग का काम होता था। शुक्रवार को दुकान का ताला टूटा देखकर आसपास के दुकानदारों को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद दुकान संचालक को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर गोलमुरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान हो सके। चोरी में कितने मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान गायब हुए हैं, इसका अभी आकलन किया जा रहा है। दुकान संचालक द्वारा सामान का मिलान करने के बाद ही चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत स्पष्ट हो सकेगी।

गोलमुरी इलाके में लगातार दो दिनों में हुई इन वारदातों से स्थानीय दुकानदारों और लोगों में चिंता बढ़ गई है। गुरुवार को गोलमुरी केनरा बैंक में बड़ी डकैती हुई थी। इसके ठीक अगले दिन बैंक से कुछ दूरी पर ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

हुनर को पहचान और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन, ‘उड़ान’ अभियान में पांच महिला उद्यमी सम्मानित
चाईबासा: महिलाओं की प्रतिभा और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा की ओर से शुक्रवार…

रजरप्पा पूजा के लिए निकले पांच दोस्तों की कार चौपारण घाटी में पलटी, एक की मौत, चार घायल
हजारीबाग: लखीसराय से रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए निकले पांच दोस्तों की कार शुक्रवार रात चौपारण थाना क्षेत्र की घाटी में…
















