विकास योजना के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के रैंसिया पंचायत की मुखिया महिमा लकड़ा से विकास योजना के नाम पर कथित रूप से रंगदारी मांगने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी जगरनाथ प्रसाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर मुखिया से 10 हजार रुपये भी लिए थे।

मामले को लेकर कोलेबिरा थाना में कांड संख्या 64/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस के मुताबिक, घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जगरनाथ प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का ट्रायल, 52 खिलाड़ियों ने आजमाया दम
रांची: हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए झारखंड महिला हॉकी टीम के चयन…

गढ़वा में डीआईजी कौशल किशोर ने की पुलिसिंग की समीक्षा, साइबर अपराध और लंबित मामलों पर विशेष जोर
गढ़वा। जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति को लेकर शुक्रवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक कौशल किशोर ने गढ़वा में पुलिस अधिकारियों…
















