four-year-old-boy-dies-house

तांतनगर में घर की दीवार गिरने से चार वर्षीय बच्चे की मौत, भाई गंभीर

Share
Link copied
four-year-old-boy-dies-house
four-year-old-boy-dies-house

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर ओपी क्षेत्र के मुरडीह गांव में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। घर की नई बनी दीवार अचानक गिरने से उसके नीचे दबकर चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका पांच वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है। मृत बच्चे की पहचान धनसा गोडसोरा के रूप में हुई है, जबकि घायल उसका भाई अरुण गोडसोरा है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Advertisment
Advertisment

मृत बच्चे के पिता दोड़ाई गोडसोरा ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच परिवार के लोग घर के बाहर बैठकर कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों बच्चे घर के अंदर खेल रहे थे। अचानक घर की नई बनी दीवार भरभराकर दोनों बच्चों के ऊपर गिर गई। दीवार गिरने की आवाज और बच्चों के रोने की आवाज सुनकर परिजन तत्काल कमरे के अंदर पहुंचे। हादसे में धनसा पूरी तरह मलबे के नीचे दब गया था, जबकि अरुण भी दीवार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisment
Advertisment

परिजनों के अनुसार, अरुण के पैर और कमर में गंभीर चोट आई है। अरुण पहले से ही दिव्यांग बताया गया है। वहीं धनसा को मलबे से निकालने के लिए परिजनों ने काफी मशक्कत की। इसके बाद दोनों बच्चों को तत्काल तांतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद धनसा गोडसोरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अरुण को प्राथमिक उपचार के बाद चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया।

RKDF
advertisement

चाईबासा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती अरुण की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जमशेदपुर रवाना हुए। इधर, घटना की सूचना मिलने पर तांतनगर ओपी पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।