hundreds-villagers-protest-against-bharatmala-pariyojana

भारतमाला परियोजना के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों का धरना, बोले- किसी भी कीमत पर नहीं देंगे जमीन

Share
Link copied
hundreds-villagers-protest-against-bharatmala-pariyojana
hundreds-villagers-protest-against-bharatmala-pariyojana

सिमडेगा: रांची से संबलपुर को जोड़ने वाली प्रस्तावित भारतमाला सड़क परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। महिला-पुरुषों की बड़ी संख्या में मौजूदगी में ग्रामीणों ने परियोजना के लिए जमीन नहीं देने का ऐलान किया। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Advertisment
Advertisment

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि वे परियोजना के प्रारंभिक चरण से ही इसका विरोध करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के लिए जमीन महज संपत्ति नहीं, बल्कि उनकी आजीविका, खेती-किसानी और सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन का आधार है। जमीन अधिग्रहण होने से कई परिवारों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो सकता है।

Advertisment
Advertisment

विधायक ने कहा कि ग्रामीण विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर उन्हें उनकी जमीन से बेदखल करना स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार और प्रशासन से प्रभावित ग्रामीणों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए परियोजना पर पुनर्विचार करने और ग्रामीणों के साथ बातचीत कर समाधान निकालने की मांग की।

Advertisment
Advertisment

धरना को संबोधित करते हुए अनूप लकड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर आदिवासी बहुल क्षेत्र को उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीणों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

RKDF
advertisement

धरना स्थल पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर कहा कि “चाहे कुछ भी हो जाए, भारतमाला परियोजना के लिए अपनी जमीन नहीं देंगे।” प्रदर्शन के दौरान सीएनटी एक्ट, भारतमाला परियोजना और आदिवासी अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर पोस्टर और तख्तियां भी प्रदर्शित की गईं। धरना-प्रदर्शन में विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, अनूप लकड़ा, वीरेंद्र बाड़ा सहित विभिन्न ग्राम सभाओं के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।