gangs-wasseypur-real-not-reel-dhanbad

22 साल बाद वासेपुर गोलीकांड में आया फैसला, फहीम खान के घर AK-47 से हुई थी फायरिंग; तीन दोषियों को उम्रकैद

Share
Link copied

धनबाद। झारखंड के धनबाद में चर्चित वासेपुर गोलीकांड मामले में करीब 22 साल बाद अदालत ने फैसला सुनाया है। फहीम खान के घर पर AK-47 से अंधाधुंध फायरिंग करने के मामले में अदालत ने तीन दोषियों मो. शाहीद, मो. शहादत हुसैन और तनवीर आलम को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही तीनों दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पारस कुमार सिन्हा की अदालत ने यह फैसला सुनाया। मामला 29 जनवरी 2004 का है, जब धनबाद के वासेपुर स्थित कमर मखदुमी रोड पर फहीम खान के घर को अपराधियों ने निशाना बनाया था। इस गोलीकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी।

Advertisment
Advertisment

AK-47 से अंधाधुंध फायरिंग, जान बचाने के लिए छत से कूदे थे फहीम खान

29 जनवरी 2004 को हमलावरों ने फहीम खान के घर पर अचानक AK-47 से ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी थीं। अचानक हुई इस फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई थी। हमले के दौरान अपनी जान बचाने के लिए फहीम खान ने पड़ोसी के घर की छत पर छलांग लगा दी थी। इस दौरान उनका पैर टूट गया था।

Advertisment
Advertisment
RKDF
advertisement

गोलीकांड में बॉडीगार्ड की हुई थी मौत

इस हमले में फहीम खान के बॉडीगार्ड विनोद शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई थी। वह बिहार के अरवल के निवासी थे। गोलीबारी की इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। करीब 22 साल तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद अब इस मामले में तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
लंबे समय से चर्चा में रहे इस मामले में अदालत के फैसले को वासेपुर गोलीकांड की सुनवाई में एक अहम पड़ाव माना जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
गोविंद मोदक

गोविंद मोदक

रिपोर्टर

पत्रकार | न्यूज़ रिपोर्टर | मीडिया प्रोफेशनल गोविंद मोदक धनबाद, झारखंड के पत्रकार हैं और उन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में लगभग 6 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अपराध, राजनीति, सामाजिक एवं नागरिक मुद्दों, जनसरोकार और जमीनी स्थानीय खबरों पर रिपोर्टिंग की है। उन्होंने Newz India 24, TV45 Satellite Channel, DHN24, Vande Bharat News, Chanakya News India Jharkhand और Bharatmitra News जैसे मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ कार्य किया है। उनकी पत्रकारिता तथ्यपरक, जिम्मेदार और जमीनी रिपोर्टिंग पर केंद्रित है, जिसमें आम लोगों के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना शामिल है। मुख्य विशेषज्ञता: अपराध एवं राजनीतिक रिपोर्टिंग • जमीनी पत्रकारिता • सामाजिक एवं नागरिक मुद्दे • जनसरोकार • प्रभावी संवाद एवं नेटवर्किंग