illegal-liquor-business-seized-marafari-shopkeeper

माराफारी में अवैध शराब का धंधा पकड़ा, दुकानदार कृष्णा मुर्मू गिरफ्तार

Share
Link copied
illegal-liquor-business-seized-marafari-shopkeeper
illegal-liquor-business-seized-marafari-shopkeeper

बोकारो: माराफारी थाना क्षेत्र के आहार टोला में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दुकान से विदेशी शराब और बीयर की 70 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने दुकान संचालक कृष्णा मुर्मू को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने 2 अक्टूबर को आहार टोला और घोईचा टोला में छापेमारी की थी।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के अनुसार, आहार टोला स्थित कृष्णा मुर्मू की दुकान की तलाशी के दौरान कार्टन में रखी शराब बरामद हुई। इनमें रॉयल चैलेंजर की 180 एमएल की 11 बोतलें और 375 एमएल की 11 बोतलें शामिल हैं। इसके अलावा किंगफिशर बीयर की 650 एमएल की 36 बोतलें और बडवाइजर बीयर की 650 एमएल की 12 बोतलें मिलीं। पुलिस ने कुल 70 बोतलें जब्त की हैं।

Advertisment
Advertisment

इस मामले में माराफारी थाना कांड संख्या 81/2026 के तहत 2 अक्टूबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं 292, 274, 275, 132 और 3(5) के साथ उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत कार्रवाई की है।

RKDF
advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णा मुर्मू, पिता स्वर्गीय बिनु मुर्मू, निवासी आहार टोला, माराफारी के रूप में हुई है। छापेमारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक सतेन्द्र पासवान, सहायक अवर निरीक्षक रविन्द्र मांझी समेत माराफारी थाना और पुलिस केंद्र बोकारो के जवान शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।