jamshedpur-9-year-old-poonam-goes

जमशेदपुर : मानगो नदी में 9 साल की पूनम लापता, तलाश में जुटे परिजनों और स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा

Share
Link copied

जमशेदपुर: मानगो नदी में नहाने के दौरान 9 वर्षीय पूनम के लापता होने के बाद शनिवार को इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। बच्ची की तलाश के लिए एनडीआरएफ (NDRF) की टीम और प्रशिक्षित गोताखोरों को बुलाने की मांग को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने मानगो पुल जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी रेस्क्यू अभियान चलाने की मांग की।
जानकारी के अनुसार, पूनम नदी में नहाने के दौरान अचानक लापता हो गई। घटना के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। स्थानीय स्तर पर काफी प्रयास किए गए, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। काफी देर तक तलाश के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर परिजनों और स्थानीय लोगों का धैर्य जवाब दे गया।

RKDF
advertisement

NDRF और विशेषज्ञ गोताखोरों को बुलाने की मांग

पूनम की तलाश में तेजी लाने के लिए परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एनडीआरएफ की टीम और विशेषज्ञ गोताखोरों को तत्काल बुलाने की मांग की। उनका कहना है कि नदी में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जाए, ताकि बच्ची का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

पुल जाम से यातायात प्रभावित

बच्ची के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय लोगों में भी प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर नाराजगी देखी गई। आक्रोशित लोगों ने मानगो पुल पर प्रदर्शन करते हुए आवागमन बाधित कर दिया। इससे कुछ समय तक पुल पर यातायात प्रभावित रहा।
फिलहाल, परिजनों और स्थानीय लोगों की मांग के बीच सबसे बड़ी चुनौती लापता बच्ची का पता लगाना है। सभी की निगाहें रेस्क्यू अभियान और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।