mans-body-found-hanging-rope-bano

बानो के जंगल में रस्सी से लटका मिला व्यक्ति का शव, पास में मोटरसाइकिल बरामद

Share
Link copied
mans-body-found-hanging-rope-bano
mans-body-found-hanging-rope-bano

सिमडेगा: बानो थाना क्षेत्र में बोराहोंजर और लोवडोकरा के बीच जंगल में रविवार को एक व्यक्ति का शव रस्सी के सहारे लटका मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल के पास एक मोटरसाइकिल भी मिली है, जिससे पुलिस को मृतक की पहचान से जुड़ा सुराग मिलने की उम्मीद है।

Advertisment
Advertisment

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल से बरामद आरसी बुक में वाहन मालिक का नाम लाल मोहम्मद, निवासी खुखरा, पीरटांड़, जिला गिरिडीह दर्ज है। हालांकि, शव की पहचान और वाहन मालिक के बीच संबंध की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

RKDF
advertisement

सूचना मिलने पर बानो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति की मौत आत्महत्या से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। हत्या समेत अन्य संभावित पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।