रांची में बड़ा हादसा: जगन्नाथपुर तालाब में नहाने के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की मौत
रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर तालाब में सोमवार को नहाने के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के तालाब में डूबने की सूचना के बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया था।
बच्चे की तलाश के लिए गोताखोरों को तालाब में उतारा गया। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को तालाब से बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोबाइल शोरूम में लूट की कोशिश, चाकू दिखाकर बम से उड़ाने की धमकी; लोगों ने आरोपी को पकड़ा
जमशेदपुर। उलिडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित आकाश टावर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक कथित…

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 टिकट के लिए रात से उमड़ी भीड़, जेएससीए स्टेडियम के बाहर पुलिस ने संभाला मोर्चा
रांची। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को…

















