दिनेश गोप के नाम पर रंगदारी मांगने वाला दिनेश खेरवार गिरफ्तार.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची : एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि लापुंग थाना क्षेत्र में सबसे सक्रिय रहने वाला मुख्यार ग्रुप का सुप्रीमो दिनेश खेरवार उर्फ दीनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया किया चुका है। दिनेश का 15 लोगों का ग्रुप था जो दिनेश गोप के पीएलएफआई से किसी बात को लेकर हुए मतभेद के बाद अलग हो गया था। अपना मुख्यार ग्रुप बनाकर लापूग, बेड़ो, खूंटी और इसके आसपास के क्षेत्रों में रंगदारी मांगना, हथियार मांगना सहित लोगों पर दहशत कायम रखना अपना मंसूबा बना लिया था। दिनेश गोप के नाम का भी लाभ उठाकर सक्रिय था। जिसकी तलाश पुलिस को पिछले छह-सात महीने से थी।
हालांकि दिनेश खेरवार पिछले डेढ़ साल से सक्रिय था। इस बीच उन्होंने तीन बड़ी घटनाओं को अंजाम भी दिया, जिसमें एक नागेंद्र की हत्या भी शामिल है। इस छापेमारी के लिए ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में बेड़ो डीएसपी रजत मानिक बाखला के नेतृत्व में अभियान चलाया गया था। जिसमें दिनेश खेरवार, मासी प्रकाश केरकेटा और जटू भगत की गिरफ्तारी हुई। इन लोगों के पास से देशी कट्टा एक, जिंदा गोली एक, मोटरसाइकिल एक,मोबाइल दो बरामद किया गया।

















