सिमडेगा में 10 बैलों के साथ तीन कथित पशु तस्कर गिरफ्तार

सिमडेगा: गोवंशीय पशुओं की कथित अवैध तस्करी और पशु क्रूरता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केरसई पुलिस ने 10 बैलों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पशुओं को ओडिशा से सिमडेगा लाए जाने की बात सामने आई है।

शुक्रवार को एसडीपीओ मुख्यालय रणवीर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। 8 अक्टूबर की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि केरसई थाना क्षेत्र के कोनसकेली स्थित तेलीटोली मुख्य सड़क के पास तीन व्यक्ति 10 बैलों को मारते-पीटते हुए रेंगारिह की ओर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे, लेकिन जवानों ने उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पाइकपारा तेलीटोली निवासी शाम कुमार साहू (45) तथा रेंगारिह थाना क्षेत्र के गिड़रा टोंगरीटोली निवासी संदीप डुंगडुंग (30) और फुलजेम्स किड़ो (35) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बनडेगा निवासी मोहम्मद हबीब के कहने पर पशुओं को ला रहे थे। इसके एवज में उन्हें प्रति व्यक्ति एक हजार रुपये दिए जाते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी पशुओं से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

मामले में केरसई थाना कांड संख्या 25/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस कथित रूप से इस मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की गई है।

बोकारो में कथारा वाशरी का स्लरी पॉन्ड टूटा: हजारों टन कीमती कोयला दामोदर में बहा, जलीय जीवों पर संकट; CCL प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
बोकारो: सीसीएल (CCL) कथारा वाशरी प्रबंधन की घोर लापरवाही के कारण एक बार फिर बड़ा पर्यावरणीय हादसा सामने आया है। वाशरी के…
सिमडेगा में अवैध शराब के खिलाफ अभियान, 178 किलो जावा महुआ और 15 लीटर शराब नष्ट
सिमडेगा: जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी अभियान चलाया…
















