15 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सचिव दीपक साहू गिरफ्तार, एसीबी ने बोलबा प्रखंड कार्यालय में की कार्रवाई

सिमडेगा जिले के बोलबा प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव दीपक साहू को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ रांची ले गई।

जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव दीपक साहू के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी से की गई थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। शुक्रवार को बोलबा प्रखंड कार्यालय में जैसे ही पंचायत सचिव ने 15 हजार रुपये रिश्वत ली, टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय में हलचल मच गई। एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ रांची ले गई है, जहां उससे पूछताछ और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

बिरसा मुंडा जयंती पर प्रदेशभर में जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाएगी भाजपा, प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में बनी रूपरेखा
रांची: राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस 15 नवंबर और जनजातीय गौरव पखवाड़ा के आयोजन को लेकर भाजपा झारखंड प्रदेश की ओर से शुक्रवार…

बुंडू में टायर दुकान में चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार; 16 टायर समेत चोरी का सामान बरामद
रांची: बुंडू थाना क्षेत्र के बिरसा मोड़ के पास टायर कॉर्नर दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते…

















