food-safety-department-raids-kurdeg-destroys

कुरडेग में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 48 किलो मिठाई-खाद्य सामग्री नष्ट, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

Share
Link copied
food-safety-department-raids-kurdeg-destroys
food-safety-department-raids-kurdeg-destroys

सिमडेगा: दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को कुरडेग प्रखंड में खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ औचक जांच अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. अनिकेत द्विवेदी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित खाद्य रंग के इस्तेमाल के कारण 48 किलो मिठाई और खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। वहीं, कई प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं मिलने पर नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया।

कुरडेग में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 48 किलो मिठाई-खाद्य सामग्री नष्ट, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

जांच के दौरान गुप्ता होटल से 8 किलो लड्डू, बाबूलाल होटल से 15 किलो लड्डू, गोप होटल से 5 किलो बूंदी और 15 किलो लड्डू तथा मनोज सिंह होटल से 5 किलो छोला नष्ट कराया गया। विभाग ने गुप्ता होटल से खाद्य पदार्थ का नमूना लेकर जांच के लिए नामकुम स्थित प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया भी शुरू की।

कुरडेग में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 48 किलो मिठाई-खाद्य सामग्री नष्ट, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

औचक जांच में कई होटलों में साफ-सफाई की कमी, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र का अभाव और खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित नहीं किए जाने जैसी खामियां सामने आईं। इस पर गुप्ता होटल, बाबूलाल होटल, गोप होटल, गुलाब राम होटल और सिंह फैमिली रेस्टोरेंट समेत कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया। सभी को सात दिनों के भीतर अपना जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

वहीं, राजेश सिंह किराना स्टोर और दीपक जनरल स्टोर में तंबाकू नियंत्रण अधिनियम के उल्लंघन पर जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा दुकानों से अवधि पार खाद्य सामग्री भी हटवाई गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की जांच जारी रखने की बात कही।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।