अफीम तस्करों के विरुद्ध चतरा पुलिस की दूसरी बड़ी कार्यवाई, 1940 किलोग्राम अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार.

अफीम तस्करों के विरुद्ध चतरा पुलिस की दूसरी बड़ी कार्यवाई, 1940 किलोग्राम अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार.

चतरा, वरीय संवाददाता,चन्द्रेश शर्मा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चतरा : नए वर्ष की तड़के शुक्रवार को चतरा जिले की पुलिस ने अफीम तस्करों के विरुद्ध लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। आज तड़के हुई एक कार्यवाई में लगभग दो किलो अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ अविनाश कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक किलो 940 ग्राम अफीम के साथ अन्तर्राज्यीय गिरोह का तस्कर इरफान गिरफ्तार। तस्कर के पास से होंडा एक्टिवा स्कूटी भी जप्त की गई है। शहर के पोस्ट ऑफिस चौक के समीप से पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अविनाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज तड़के जिला मुख्यालय के पोस्ट ऑफिस चौक के पास से सफलता अर्जित हुई। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद अफ़ीम की कीमत लगभग ढाई लाख रु है।ज्ञात हो पिछले बुधवार को भी चतरा पुलिस ने एक कार्यवाई में आठ किलो अफीम के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया था।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now