AJSU Party:-सुनीता चौधरी 21 हजार वोट से आगे, सुदेश महतो ने कहा, 2024 के जीत का आगाज

AJSU Party

Drishti  Now  Ranchi

रामगढ़ उपचुनाव के नतीजे अब लगभग साफ होने लगे हैं। आठ राउंड की गिनती आधिकारिक तौर पर पूरी हो चुकी है जिसमें आजसू की सुनीता चौधरी ने 21 हजार से ज्यादा की बढ़त हासिल कर ली है।

आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा, यह चुनाव सिर्फ उम्मीदवारों के बीच नहीं था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद इस चुनाव में जमकर प्रचार किया। हेमंत की सरकार झूठ की बुनियाद पर खड़ी है। जैसे- जैसे समय बितेगा इनका रंग उतरता जायेगा। बुनियाद मजबूत नहीं होगी तो वह ऊंची नहीं होगी। यह 2024 के जीत की तरफ इशारा कर रही है। राज्य में अराजकता की स्थिति है, जनता ने मौजूदा सरकार को जवाब दिया है।

गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने कहा- यह जीत 2024 में होने वाले चुनाव के जीत का आगाज है। राज्य में लॉ एंड आर्डर की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। जनता सरकार की नीतियों को समझ रही है और अब उसका जवाब दिया है।

आजसू पार्टी के प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा, पार्टी जीत गयी है। यह 2024 के चुनाव के जीत का आगाज है। रामगढ़ की जनता को ढेर सारी शुभकमानाएं।

आठवां राउंड लगातार आठवें राउंड में भी सुनीता चौधरी ने 21587 वोट की बढ़त बना रखी है। कांग्रेस के बजरंग महतो को 73035 वोट मिले हैं दूसरे नंबर पर है।

1 1677748903

सातवां राउंड
सातवें राउंड में आजसू की सुनीता चौधरी ने 21776 वोट की बढ़त बना ली है। पहले राउंड में लगभग पांच हजार की बढ़त से शुरू हुआ सिलसिला अब 21 हजार से ज्यादा वोट की बढ़त तक पहुंच गया है। सुनीता चौधरी को कुल 83751 वोट मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर बजरंग महतो हैं जिन्हें 61975 वोट मिले हैं।

1 1677747109

आजसू की सुनीता चौधरी ने बना रखी है 19 हजार वोट से ज्यादा की बढ़त
छठे राउंड में आजसू की सुनीता चौधरी को कुल 74472 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के बजरंग महतो हैं जिन्हें 53465 वोट मिले हैं।

1 1677745975

पांचवें राउंड की मतगणना जारी
पांचवें राउंड की मतगणना में भी सुनीत चौधरी ने 19529 की बढ़त बना रखी है। दूसरे नंबर पर हैं बजरंग महतो जिन्हें पांचवें राउंड तक कुल 43976 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर धनंजय कुमार हैं।

पांचवें राउंड की मतगणना की स्थिति
पांचवें राउंड की मतगणना की स्थिति

तीसरे राउंड की भी गिनती पूरी
तीसरे राउंड में भी आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। एनडीए समर्थित आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी 16,080 वोट से आगे हैं। 40,373 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को 24,293 वोट।

दूसरे चरण में भी आजसू ने बना रखी है बढ़त
आजसू की सुनीता चौधरी ने दूसरे राउंड की मतगणना में भी बढ़त बना रखी है। दूसरे राउंड में 25,526 वोट उनके खाते में आये हैं जबकि ग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को 13,735 वोट मिले. इस तरह से इस राउंड में सुनीता 11,789 वोट से आगे चल रही है।

पहले चरण में आजसू की सुनीता चौधरी आगे
पहले चरण में आजसू की सुनीता चौधरी सबसे आगे चल रही हैं। उन्हें 12910 वोट अबतक मिले हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के बजरंग महतो हैं जिन्हें 7072 वोट मिले हैं। दोनों के बीच का अंतर 5838 वोट का है। तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय कुमार हैं जिन्हें पहले चरण में 1296 वोट मिले हैं। इससे् पहले पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती में आजसू की सुनीता चौधरी आगे चल रही हैं।

पहले चरण के आंकड़े
पहले चरण के आंकड़े

रामगढ़ कॉलेज में तीन मतगणना कक्ष बनाए गये हैं। यहीं 40 टेबलों पर मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गयी। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती शुरू हुई जो अब लगभग खत्म हो जायेगी।

मतगणना शुरू
मतगणना शुरू

18 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज
कुल 18 प्रत्याशियों की किस्मत क्षेत्र की मतदाता ईवीएम में 27 फरवरी को कैद कर दी थी। रिजल्ट को लेकर चौक-चौराहों पर चर्चा तेज है कि इस बार यूपीए लगातार पांच उपचुनाव में जीत हासिल करेगी या एनडीए रामगढ़ के हार का बदला लेगी।

डीसी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण
मतगणना शुरू होने से पहले डीसी माधवी मिश्रा ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

भारी भीड़ से निपटने की पूरी तैयारी
यहां भारी भीड़ होगी इसे लेकर भी निर्देश दिए गये हैं। सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने का आदेश दिया गया है। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने धारा 144 के विभिन्न प्रावधानों एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

उम्मीदवार कर रहे हैं अपनी- अपनी जीत का दावा
चुनाव परिणाम से पहले प्रत्याशी अपनी- अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। आज परिणाम यह स्पष्ट कर देगा कि रामगढ़ का रण कौन जीतेगा।आजसू और कांग्रेस के उम्मीदवार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। चुनाव का परिणाम किस तरफ जायेगा, कहां से कितनी वोटिंग हुई है इसका आंकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via