मोबाइल टावर से चोरी हुई AZNA मशीन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह: बगोदर-सरिया रोड स्थित एक मोबाइल टावर से चोरी हुई AZNA मशीन समेत अन्य उपकरणों की बरामदगी करते हुए बगोदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन और अन्य सामान भी बरामद किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 की रात करीब 12:30 बजे सरिया रोड में नहर के पास स्थित मोबाइल टावर से चार AZNA मशीन सहित Connector, Mounting Angle, Weatherproofing Housing और Aome optical 10G SEP+850nm 300nm उपकरण चोरी हो गए थे। मामले में टावर के टेक्नीशियन की जांच के बाद 21 अगस्त को बगोदर थाना कांड संख्या 164/26 के तहत BNS की धारा 305/324(4)/3(5) में प्राथमिकी दर्ज की गई।

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर-सरिया के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। टीम ने घटना के दिन से ही मोबाइल टावरों पर निगरानी शुरू कर दी थी। इसी क्रम में 23 अगस्त की रात करीब 00:10 बजे बगोदरडीह ओवरब्रिज के पास एक काले रंग की स्कॉर्पियो को जांच के लिए रोका गया। वाहन में दो युवक मिले। तलाशी के दौरान एक AZNA मशीन, चार एल्की औजार, एक ग्लास, एक सिम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे चार लोग थे और टावर से मशीन खोलने के लिए गए थे। पुलिस को देखते ही दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। वाहन में मौजूद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटू यादव (करीब 27 वर्ष) और आनंद खवानी (करीब 31 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने काले रंग की स्कॉर्पियो JH 10 CY-8957, दो मोबाइल फोन, चार एल्की औजार व एक ग्लास तथा एक सिम कार्ड जब्त किया है। मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर-सरिया धनंजय राम, बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार समेत बगोदर थाना, पुलिस लाइन गिरिडीह, अनुसंधान विंग गिरिडीह और मुफस्सिल थाना गिरिडीह के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
















