From 'Abua Awas' to concrete homes: Simdega's rural population is moving towards a life of dignity.

अबुआ आवास से पक्के घर तक, सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ रही सिमडेगा की ग्रामीण आबादी

Share
Link copied
From 'Abua Awas' to concrete homes: Simdega's rural population is moving towards a life of dignity.
From ‘Abua Awas’ to concrete homes: Simdega’s rural population is moving towards a life of dignity.

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: अबुआ आवास योजना के माध्यम से सिमडेगा जिले के जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों की आवास संबंधी समस्या का समाधान हो रहा है। पक्के मकान मिलने से न केवल लोगों को सुरक्षित आशियाना मिल रहा है, बल्कि उनके रहन-सहन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी प्रतिबद्धता को धरातल पर उतारते हुए जिला प्रशासन, सिमडेगा द्वारा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

अबुआ आवास योजना के तहत पात्र लाभुकों को तीन कमरों का पक्का मकान बनाने के लिए दो लाख रुपये की सहायता चार किस्तों में उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा मकान निर्माण के दौरान मनरेगा के माध्यम से करीब 95 दिनों के अकुशल श्रम का भी प्रावधान है।

Baba new 1
Advertisement

बिरता देवी के जीवन में आया बदलाव

सिमडेगा के कुरडेग प्रखंड की बिरता देवी अबुआ आवास योजना से आए बदलाव की प्रेरक मिसाल हैं। पहले वे मिट्टी के कच्चे मकान में रहती थीं। बरसात के दिनों में छत टपकने और दीवारों के ढहने का खतरा बना रहता था। ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ अभियान के माध्यम से उनका नाम योजना से जुड़ा और सरकारी सहायता मिलने के बाद आज उनका अपना पक्का मकान बनकर तैयार हो चुका है। पक्के मकान ने बिरता देवी और उनके परिवार को मौसम की मार से सुरक्षा देने के साथ-साथ सम्मानजनक जीवन का आधार भी दिया है।

RKDF
advertisement

1,627 आवास स्वीकृत, 658 पूर्ण

जिला प्रशासन के अनुसार 11 अगस्त 2026 तक सिमडेगा जिले में 1,627 अबुआ आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें 658 आवास पूर्ण हो चुके हैं। योजना के तहत अब तक लगभग 19.25 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

Kashmir
advertisement

अबुआ आवास योजना की यह प्रगति सुशासन, प्रशासनिक निगरानी और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पक्के मकानों के निर्माण से ग्रामीण परिवारों के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की उम्मीद मजबूत हो रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।