Budget

Budget 2023 :-अल्लाह के नाम पर वोट मांग कर सरकार बनाया, जनता को ठगा, इन्हें पैसे लेने का कोई हक नहीं

Budget 2023

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

अनुपूरक बजट की मांग पर सदन में विधायक भानू प्रताप शाही ने कहा कि यह ऐसी सरकार है, जो डरपोक है। इन्होंने अल्लाह के नाम पर वोट मांग कर सरकार बनायी है। यह सरकार, सरकार नहीं बल्कि बस की तरह चल रही है। हेमंत सोरेन ड्राइवर हैं। कांग्रेस पैसा वसूलने वाला कंडक्टर है और आरजेडी व्हीसिल बजाने वाला खलासी। स्थिति यह है कि ये दिन भर कमाते हैं और शाम में जब बालू, खान से आए पैसे का बंटवारा कर नहीं पाते हैं तो आरोप लगाते हैं। इस सरकार को सिक्सटी-फोर्टी की सरकार है। कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद ने भी कहा था कि सिक्स्टी-फोर्टी का रेश्यो चल रहा है। अब तो ये लोग नियोजन नीति भी सिक्स्टी-फोर्टी रेश्यो में ला रहे हैं।
सरकार पर जनता का छोड़िए विधायकों का भरोसा नहीं
विधायक भानू प्रताप शाही ने कहा कि इस सरकार में मंत्री का भरोसा सरकार में नहीं है। विधायक सरकार पर भरोसा नहीं करते। उन्होंने कहा कि लोबिन हेंब्रम, स्टीफन मरांडी, अंबा प्रसाद, दीपिका पांडेय, इरफान, नलीन सोरेन जैसे लोगों को सरकार पर भरोसा नहीं है। इस पर मथुरा महतो ने कहा कि भानू को हमारी बड़ी चिंता है। इसके बाद भानू प्रताप ने कहा कि नियोजन नीति पर सरकार ने कहा कि सर्वे कराया है। यह फर्जी सरकार है जिसका फर्जी सर्वेक्षण हो गया है। रामगढ़ उपचुनाव का परिणाम यह बता दिया कि अबकि ये लोग विपक्ष में बैठेंगे। जिस सरकार पर लोगों को भरोसा नहीं, विधायक का भरोसा नहीं, मंत्री का भरोसा नहीं वैसी सरकार पैसे क्यों मांग रही है। उसे अनुपूरक बजट के रूप में पैसे मांगने का कोई हक नहीं।

टेंडर में मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई ने की गुंडागर्दी

विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने सदन में बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र मे कोयल नदी है। यहां एक टेंडर निकला था। जिसमें मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर ने गुंडागर्दी की। कुछ गुंडे ले जाकर टेंडर फाड़ दिया। उनपर एफआईआर भी है। इस पर मिथिलेश ठाकुर भड़क गए। उन्हें कहा कि विधायक इस आरोप को साबित करें। अगर यह सही साबित होता है तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। नहीं तो इन्हें इस्तीफा देना चाहिए। इसपर विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे। विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी के इस आरोप पर सीएम हेमंत सोरेन ने सदन में उठकर कहा कि केवल आरोप नहीं लगाने चाहिए। माननीय सदस्य को आरोप को साबित भी करना है। बाद में उन्होंने अध्यक्ष से अनुरोध कर इसे स्पंज करने को कहा।

अब अनुकंपा पर भी जन वितरण प्रणाली का लाइसेंस देने पर सरकार करेगी विचार
विधायक रामदास सोरेन के सवाल का जवाब देते हुए खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि सरकार 60 वर्ष की उम्र के बाद जन वितरण प्रणाली के डीलरों की मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को लाइसेंस देने पर विचार करेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि ऐसा करने से यह अनुवांशिक व्यवस्था हो जाएगी, जो गलत होगा। सरकार चाहती है कि इसे कॉमन सर्विस सेंटर और सेल्फ हेल्प ग्रुप के जरिये बढ़ाया जाए। इससे कई अन्य को मौका मिलेगा। मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि नियम यह है कि 18 साल से ऊपर वालों को लाइसेंस दिया जाता है। वो कबतक काम करेंगे, इसकी कोई उम्र सीमा तय नहीं है। इस पर प्रदीप यादव और मथुरा महतो के सवाल का भी जवाब दिया। इस दौरान विधायक रामदास सोरेन और प्रदीप यादव ने कहा कि जब 60 वर्ष के बाद भी काम कर सकते हैं तो उनके आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर लाइसेंस क्यों नहीं दिया जा सकता है।

बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने की हुई मांग

सदन में विधायक लंबोदर महतो ने बेरमो को जिला बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि साल 1971 में यह गिरिडीह से अलग हो कर अनुमंडल बना। यह क्षेत्र जिला बनने की तमाम अर्हता पूरा करता है। इसे जिला बनाना चाहिए। यहां सात प्रखंड, 15 थाना, छह ओपी, व्यवहार न्यायालय के साथ इसकी जनसंख्या लगभग 15 लाख है।

विधायक राज सिन्हा ने पेट्रोल सब्सिडी योजना को बताया फेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via