नव वर्ष के जश्न में शराबियों नें जमकर हुड़दंग मचाया.

नव वर्ष के जश्न में शराबियों नें जमकर हुड़दंग मचाया.

Share
Link copied

सिमडेगा, संजय/मो साम.

सिमडेगा : नव वर्ष के जश्न में शराबियों हुड़दंगियों के द्वारा सड़क जाम कर शराब मांगने व गाली गलौज करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। नीचे बाजार आदर्श नगर मुहल्ले में नये वर्ष का जश्न मनाने के लिए परिवारों के साथ जा रहे लोगों से शराब की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया। मुहल्ले के तीन चार लोग इस दौरान जमकर उत्पात मचाते हुए गाली गलौज व राहगीरों से लड़ने से भी बाज नहीं आ रहे थे। वे एक घंटे तक सड़क को अपने कब्जे में रखकर पुलिस और प्रेस को भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ लेंगे धमकी दे रहे थे।

मुहल्ले के और लोगों के आ जाने पर मामला को तूल पकड़ता और पुलिस के आ जाने का भय होने पर शराबियों ने रास्ता को क्लियर किया। आदर्श नगर नए मोहल्ले में इस तरह के शराबी हुडदंगियों को देखकर जहां महिला व बच्चे डरे सहमे रहे। ज्ञात हो कि लॉकडाउन के समय भी आदर्श नगर के पास से कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा था जिन्हें सबक भी सिखाया था। ये लोग हमेशा मुहल्ले में अशांति फैलाने का प्रयास करते हुए हुड़दंग करते रहते हैं। इतना ही नहीं शिकायत करने की बात पर देख लेने की धमकी देते हैं। जिससे मुहल्ले के लोगों मे भय व दहस्त का माहौल बना है। वही इस संदर्भ में मुहल्ले के लोगों ने बैठक कर हुड़दंगियों और शराबियों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन से सहयोग लेने का मन बनाया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow