Cbse 12th result

सीबीएसई 12वीं बोर्ड: डीपीएस बोकारो के आदित्य बने साइंस में नेशनल टॉपर, पुनर्मूल्यांकन में रचा इतिहास

Share
Link copied

Cbse 12th result

बोकारो:  सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में डीपीएस बोकारो के मेधावी छात्र आदित्य मिश्रा ने एक और नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) प्रक्रिया के उपरांत, आदित्य अब विज्ञान संकाय (Science Stream) में संयुक्त रूप से नेशनल टॉपर बन गए हैं। उनके कुल प्राप्तांक अब 99.20% से बढ़कर 99.60% हो गए हैं।

बायोलॉजी में बढ़े अंक, मिली सफलता

आदित्य ने 13 मई, 2026 को घोषित परिणामों में बायोलॉजी विषय के अंकों पर असंतोष जताते हुए बोर्ड में चुनौती दी थी। री-इवैल्युएशन के बाद उनके बायोलॉजी के मार्क्स 96 से बढ़कर 99 हो गए। इसके साथ ही, उन्होंने कानपुर की छात्रा सोनाक्षी गोयल के साथ 99.60% अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

अंकों का गणित:

इंग्लिश कोर, केमिस्ट्री और पेंटिंग: 100/100 अंक
फिजिक्स:99 अंक
बायोलॉजी: 99 अंक

 प्राचार्य ने दी बधाई

सोमवार को डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने आदित्य को उनके पिता प्रजेश चन्द्र मिश्रा के साथ सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा, “आदित्य की यह उपलब्धि न केवल हमारे विद्यालय, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय है। उसने अपनी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय मानचित्र पर बोकारो का मान बढ़ाया है।”

डॉक्टर बनकर मानवता की सेवा है लक्ष्य

आदित्य के पिता प्रजेश चन्द्र मिश्रा, जो सेल (SRU) में मुख्य महाप्रबंधक (वित्त) हैं, और माता सस्मिता मिश्रा ने बेटे की इस सफलता पर खुशी जताई है। आदित्य का लक्ष्य एक सफल चिकित्सक बनकर मानवता की सेवा करना है।
आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए बताया कि वह रोजाना 6 घंटे पढ़ाई करता था। उसने कहा, “कोरोना काल मेरी पढ़ाई के लिए टर्निंग प्वाइंट रहा, जहाँ से मैंने अपनी पढ़ाई को एक नई दिशा दी और निरंतरता बनाए रखी।”

Also Read :

इसे भी पढ़ें
एसी के बजाय सीढ़ियों पर बैठ सुना कर्मचारियों का दर्द: गिरिडीह नगर आयुक्त का ‘अनोखा’ अंदाज चर्चा में
इसे भी पढ़ें

एसी के बजाय सीढ़ियों पर बैठ सुना कर्मचारियों का दर्द: गिरिडीह नगर आयुक्त का ‘अनोखा’ अंदाज चर्चा में

गिरिडीह: आमतौर पर सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों का मतलब बंद कमरों और फाइलों के अंबार से लगाया जाता है। लेकिन गिरिडीह नगर…

NEET पुनर्परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: झारखंड की दो छात्राओं समेत 12 मेडिकल छात्र गिरफ्तार, ऐसे रची गई थी साजिश
इसे भी पढ़ें

NEET पुनर्परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: झारखंड की दो छात्राओं समेत 12 मेडिकल छात्र गिरफ्तार, ऐसे रची गई थी साजिश

नीट पुनर्परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, लखीसराय पुलिस ने 12 मेडिकल छात्रों को किया गिरफ्तार। गिरोह में शामिल झारखंड की दो छात्राओं का…

साहिबगंज में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली एक ही परिवार के 3 लोगों की जान, मासूम बच्ची की हालत गंभीर
इसे भी पढ़ें

साहिबगंज में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली एक ही परिवार के 3 लोगों की जान, मासूम बच्ची की हालत गंभीर

​बरहड़वा (साहिबगंज): साहिबगंज जिले के बरहड़वा-फरक्का मुख्य पथ पर सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। बरारी गांव के…

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।